फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Sun, 27 Jul 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सावन के तीसरे सोमवार को जिले के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। शहर से लेकर गांवों तक शिवभक्त बोल बम के जयकारे लगाते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़िये गंगाजल लाकर भोलेनाथ को अर्पित करेंगे। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर रूट डायवर्जन तक व्यापक तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को गौरीशंकर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, अर्धनारीश्वर मंदिर, इकोहत्तर नाथ महादेव मंदिर, मठियानाथ मंदिर और गुलेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। पूर्व से ही कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेने के लिए बदायूं के कछला घाट रवाना हो गया है। सोमवार सुबह जलाभिषेक का क्रम शुरू होगा।
शहर के मंडी समिति परिसर में कांवड़ियों के ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। यहां टिनशेड के नीचे साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। आठ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। पानी की टंकी भी लगाई गई है। मंडी परिसर और अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने सुरक्षा के लिए 15 प्वाइंट चिह्नित कर फोर्स तैनात की है। सीसीटीवी कैमरों से मंदिरों और प्रमुख चौराहों की निगरानी की जाएगी। मंदिरों में बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण के लिए 25 वालंटियर तैनात किए गए हैं। रविवार से ही पुलिस शहर के प्रमुख मार्गों और मंदिर परिसरों में ड्यूटी पर मुस्तैद होगी। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना पुलिस के साथ क्यूआरटी और पीआरवी वाहन भी सक्रिय रहेंगे। कांवड़ यात्रियों के साथ हर कदम पर पुलिस मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें