फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहीं एएनएम, दिया धरना

Tue, 21 Mar 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहीं एएनएम, दिया धरना
विज्ञापन
 बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर जिले भर की एएनएम दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहीं। सीएमओ कार्यालय के समक्ष दिए गए धरने के दौरान सीएमओ के न हटने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को जिले भर की  एएनएम ने सीएमओ कार्यालय के सामने धरना दिया। इस मौके पर कहा गया कि महिला कर्मचारियों का अनावश्यक उत्पीड़न किया जा रहा है। दिसंबर से अब तक वेतन नहीं दिया गया। इसके अलावा पार्वती देवी को नवंबर से, मधुलता, धरमेश्वरी, को सितंबर से, जैनम्मा, कुंदकली, ममतारानी समेत कई अन्य को बीच-बीच में वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस उत्पीड़न को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरविंद ने उपरोक्त समस्याओं के साथ, महिला कर्मचारियों की पदोन्नति न करने पर जिले के सभी कार्यालयों में हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। धरना स्थल पर कर्मचारी नेता सदाकत उल्ला खां, अशोक कुमार, अजय पाल शर्मा, गोदावरी कमलेश सक्सेना, मायादेवी, अमरीबाला, प्रवेश कुमारी, प्रसन्नादेवी, जायदा खातून, भगवान देई, आबिदा बेगम, कृष्णा मिश्रा, जीतेंद्र कौर, संगीता यादव, आरती आर्या, गिरजा राठौर, सुषमा देवी, शशी, राजकुमारी, सावित्री, उर्मिला, सुमन आदि एएनएम मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कामकाज प्रभावित
बीसलपुर। तीन माह का बकाया वेतन दिलाने की मांग को सोमवार से चल रही एएनएम की जिलास्तरीय हड़ताल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कामकाज प्रभावित हो रहा है। अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि इस हड़ताल में उनके स्वास्थ्य केंद्र की सभी दो दर्जन एएनएम हड़ताल पर हैं। एएनएम की हड़ताल होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार को दूसरे दिन भी ताले पड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें