फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Jun 2024 03:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। फर्जी रसीद लगाकर कोर्ट से हैरो रिलीज करने और झूठे शपथपत्र लगवाकर जेल भिजवाने के आरोप में युवक ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली के जनता जसोला जामियानगर निवासी और बंडा के गांव भगौतीपुर के अस्थाई निवासी गुरकीरत सिंह ने बताया कि उनकी दादी मंजीत कौर काफी बुजुर्ग हैं। दादी ने उनके नाम के नाम पावर ऑफ अटार्नी करा रखी है। दादी की गांव भगौतीपुर स्थित जमीन और मकान पर उनका कब्जा है और मां सुरेंद्र कौर रहती हैं। रिश्तेदार पीलीभीत के थाना दिउरिया के गांव मकरंदपुर के लखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं। साजिशन दोनों ने उनके खिलाफ बंडा थाने में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। विवेचना में वह निर्दोष पाए गए थे।

इसके बाद लखविंदर ने फिर से उनके खिलाफ मारपीट आदि की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी और सांठगांठ कर विवेचना पुवायां थाने को ट्रांसफर करा ली। विवेचना में चोरी की फर्जी बात शामिल कराते हुए उसे जेल भिजवा दिया था। इस मामले में लखविंदर के सहयोगी पुवायां के गांव सयान के सरजीत सिंह, गांव ठुर्रा के मंगल सिंह, भगौतीपुर के कुलदीप सिंह, सवतार सिंह, गांव चपरौआ के निर्मल सिंह ने फर्जी शपथपत्र हैरो और बर्तन आदि चोरी कर लिए जाने के दाखिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्हें फंसाने के लिए पुलिस ने उनका ही हैरो चोरी का बताते हुए बरामद दिखा दिया गया। लखविंदर सिंह ने हैरो को अपना बताते हुए गांव मकरंदपुर के दिलबाग सिंह के गुरुनानक देव जी एग्रीकल्चर वर्कशॉप से खरीदा दिखाकर फर्जी रसीद लगा दी। कोर्ट ने दो बार हैरो रिलीज के प्रार्थनापत्र को खारिज कर दिया था। इसके बाद भी लखविंदर सिंह ने पूर्व के दो निरस्तीकरण आदेशों को छिपाते हुए तीसरी बार हैरो रिलीज करा लिया। गुरकीरत ने कोर्ट से तथ्याें को छिपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने और हैरो वापस दिलाने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें