फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एडीजी के आदेश पर तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूूरनपुर। फंदे पर लटके मिले युवक के शव के मामले में एडीजी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि गांव धर्मापुर निवासी सौरभ यादव का 31 अगस्त को घर के समीप उसके चाचा के खंडहर घर में शव लटकता मिला था। मामले में पुलिस ने एडीजी के आदेश पर शक के आधार पर गांव निवासी पंकज कश्यप, शिवम और उसके भाई अनिल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



सौरभ अपने भाइयों के साथ दिल्ली में रहकर काम करता था। गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अगस्त में दिल्ली से गांव लौटा था। अगले दिन सौरभ का शव उसके घर के समीप चाचा के खंडहरनुमा घर में फंदे से लटका मिला था। सौरभ के पिता रामलखन ने पुलिस को सूचना देकर गांव के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सौरभ की मौत लटकने से होना पाई गई थी। रामलखन ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर पुत्र का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। आरोप था कि उक्त युवकों ने घर से बुलाकर अपने साथ ले जाकर पुत्र की पिटाई की। बाद में शव को फंदे से टांग दिया।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए युवकों को छोड़ दिया। रिपोर्ट दर्ज न होने पर रामलखन ने पुलिस अफसरों से रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि एडीजी के आदेश पर सौरभ के भाई सोनपाल की ओर से गांव निवासी पंकज कश्यप, शिवम और अनिल के खिलाफ शक के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें