फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसपी के आदेश पर खेत पर कब्जे की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने खेत पर कब्जा करने की कोशिश करने के मामले की रविवार को डेढ़ माह बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी शाहजहां बेगम पत्नी इरफान खां ने बताया कि छह सितंबर को एक दबंग ने उनके खेत के चारों ओर लगे पक्के तूदे उखाड़कर गायब कर दिए। महिला ने जब दबंग से इसकी शिकायत की तो वह झगड़ने लगा। महिला ने उसी समय कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही की गई।
विज्ञापन

महिला ने एसपी अविनाश पांडेय को इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि एसपी के आदेश पर रविवार को खेत पर कब्जा करने की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में कोतवाली क्षेत्र के ही गांव भैंसटा जलालपुर निवासी जितेंद्र सिंह को नामजद किया गया है और उनके तीन साथियों को अज्ञात बताया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें