फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांधी जयंती के अवसर पर चरखे से सूत कातने का कार्यक्रम होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ज़िलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में दो अक्तूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि सुबह सात बजे क्रॉस कंट्री रेस हो तो चरखे से सूत कातने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में हुई बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में तय किया गया कि विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को जिलाधिकारी की ओर से सम्मानित किया जाए।
सुबह साढ़े आठ बजे सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों, स्थानीय निकायों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण एवं महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाए। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण का वितरण, शहर के सभी वार्डों के सभासदों, सफ़ाई नायकों व सफाई कर्मियों को सम्मानित करने का भी निर्णय भी किया गया।
विज्ञापन


निर्णय किया गया कि सुबह 10 बजे शांति एकता मार्च को आयोजन वाटर वर्क्स से प्रारम्भ कर गांधी स्टेडियम तक होगा। शाम 6ः00 बजे शहीद दामोदारदास स्तम्भ पर श्रद्धसुमन अर्पित किए जाएंगे। बैठक में कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें