फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यहां तो आयुर्वेदिक अस्पताल को ही दवा की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल काॅलेज स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में काफी समय से दवाएं नहीं है। संबंधित चिकित्सक इसके लिए अधिकारियों को डिमांड भी भेज चुके है। बावजूद इसके अब तक यहां दवाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। इससे यहां पहुंचने वाले मरीजों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

कोविड-19 के बाद से काफी संख्या में लोगों का आयुर्वेद के प्रति रुझान बढ़ा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक लोग गंभीर समस्याओं में भी आयुर्वेद से उपचार कराना पसंद कर रहे हैं। इसी के चलते कोविड के बाद से जिला अस्पताल परिसर में बने आयुष विंग भवन में संचालित हो रहे आयुर्वेदिक अस्पताल में प्रतिदिन 100-200 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे थे, पर अब दवाओं की कमी के चलते यह आंकड़ा महज 50-60 मरीजों तक सिमट कर रह गया है।
आलम यह है कि अस्पताल में बुखार, खांसी, जुकाम, पेट दर्द और गैस से संबंधित सामान्य बीमारियों की दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। जो भी मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते है डॉक्टर उन्हें बाहर की दवा लिख देते हैं।
विज्ञापन


डिमांड भेजने के बाद भी नहीं मिल सकी दवाएं
नाम न छापने की शर्त पर आयुर्वेदिक अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि यहां से डिमांड दो माह पूर्व भेजी जा चुकी है। बावजूद इसके दवाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इससे कई बार लोग यहां पर आकर बिना दवा लिए ही लौट जाते है।
-
नहीं खुलता है दवा कक्ष
अस्पताल में चिकित्सक तो पहुंचते है, लेकिन दवाएं न होने के वजह से यहां पर फार्मासिस्ट आते ही नहीं है। आलम यह है कि अस्पताल तो खुलता है, लेकिन दवा कक्ष बंद ही रहता है।
विज्ञापन

-
डिमांड आने के बाद अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। जल्द ही यहां पर दवाओं को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
- आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें