चीनी मिल निरीक्षण खामियां मिलने पर सीसीओ निलंबित
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक डॉ. वीके यादव को संपूर्णानगर सहकारी मिल के निरीक्षण में तमाम खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीसीओ को सस्पेंड कर दिया साथ ही चीफ इंजीनियर व चीफ कैमिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर जीएम की फटकार लगाई।
शुक्रवार को लखनऊ से संपूर्णानगर मिल पहुंचे एमडी ने सर्वप्रथम पटला (डोंगा) का निरीक्षण किया। यहां दो किसानों द्वारा लाया गया सूखा गन्ना देखकर नाराजगी व्यक्त की। किसान से पूछताछ की तो उसने सात दिन पुराना गन्ना बताया। इस पर एमडी ने मुख्य गन्ना अधिकारी वीरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद वह ब्वायलर हाउस पहुंचे जहां जर्जर पाइपों से रस बहता था और चारों ओर गंदगी थी। उन्होंने इसके लिए मुख्य अभियंता अंजनी कुमार व मुख्य रसायनविद एके साहू को जिम्मेदार मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्ट देकर एक सप्ताह में जवाब मांगा। चीनी की गुणवत्ता भी ठीक न मिलने पर उन्होंने जीएम ओपी राय की फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने बोरियों की पैकिंग वजन, बैगास व कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। दो घंटे तक चले निरीक्षण से मिल में हड़कंप मचा रहा।
किसानों को मिल में मिलेगा खाना व चाय नाश्ता
हजारा। निरीक्षण के पश्चात गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा है कि प्रदेश में 24 सहकारी चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू है। किसानों से खरीद गए गन्ने का एक सप्ताह के अंदर भुगतान किया जायेगा। ऐसा न करने पर संबंधित जीएम के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में किसानों के रुकने के लिए 50 कंबलों की व्यवस्था की गई है साथ ही चाय नाश्ता व खाने का इंतजाम भी कराया जायेगा। इसके अलावा पशुओं के लिए चारा, पानी की व्यवस्था रहेगी। जीएम ने बताया कि किसानों को दी जा रही पर्ची पर नया रेट अंकित करने आदेश भी कर दिए गए हैं। घटतौली के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर लिपिकों की तैनाती एक सप्ताह बाद लॉटरी सिस्टम से पर्ची निकालकर बदल दी जाएगी।