फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 24 Nov 2026 10:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
घाट जाने वाले रास्ते में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व मंगलवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भोर होते ही नदियों के तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। हजारों लोगों ने पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जिले के प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों पर दिनभर स्नान, दान, पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा। कई स्थानों पर मेले भी लगे, जिनमें बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया।
विज्ञापन

शहर में देवहा नदी के बहृमचारी घाट पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूरदराज से बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ स्नान करने पहुंचे। घाट के दूसरे छोर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से बनाए गए अस्थायी पुल का इस्तेमाल किया। स्नान के बाद लोगों ने मां गंगा के नाम दीप-धूप अर्पित कर पूजा-अर्चना की। पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ नदी में एसएसबी की ओर से मोटरबोट और गोताखोरों को निगरानी के लिए लगाया गया था। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में आयोजित खिचड़ी भोज में प्रसाद ग्रहण किया।

किशनी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगा मेला
चुर्रा सकतपुर क्षेत्र के गांव किशनी स्थित प्रसिद्ध गंगा घाट पर भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही दूरदराज के गांवों से लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे। वहीं, पूरनपुर तहसील क्षेत्र के सिरसा जंगल स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। आसपास के गांवों के अलावा दूरदराज से पहुंचे लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं और चढ़ावा चढ़ाया। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे आयोजित किए गए। लोगों ने शारदा नदी में स्नान किया। इसके साथ ही अमरिया क्षेत्र में देवहा नदी के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। डि्यनी डाम, चक्रतीर्थ, भगा मोहम्मद गंज और तुर्कपुर बढ़बार समेत कई घाटों पर हजारों लोगों ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। जिलाधिकारी आलोक कुमार और एसपी सुकीर्ति माधव ने चक्रतीर्थ पहुंचकर स्नान घाटों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


देवहा नदी तट पर बैलगाड़ियों से पहुंचे श्रद्धालु
बरखेड़ा क्षेत्र में देवहा नदी के तट पर कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति का संगम दिखाई दिया। बरखेड़ा के अलावा बरेली जिले के सीमावर्ती गांवों से हजारों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। कोई निजी वाहन तो कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली से घाट तक पहुंचा। बैलगाड़ियों से मेले में पहुंचे परिवार लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। स्नान के बाद बच्चों और महिलाओं ने मेले में लगे झूलों का आनंद लिया। खिलौनों, प्रसाद और घरेलू सामान की दुकानों पर भी खूब खरीदारी हुई।
-
माला नदी घाट पर लगा मेला, मंदिरों में किए दर्शन
दियोरिया कलां क्षेत्र में बुहिता नाथ मंदिर के पास माला नदी घाट पर भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। आसपास के गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों लोगों ने नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के महंत ओमगिरी के अनुसार श्रद्धालुओं ने स्नान-दान के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए। घाट पर लगे मेले में खिलौने, मिठाई और प्रसाद की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दियोरिया पुलिस ने जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। उधर, जहानाबाद क्षेत्र के कल्यानपुर स्थित प्रसिद्ध चक्रतीर्थ पर भी कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

घाट जाने वाले रास्ते में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

घाट जाने वाले रास्ते में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

घाट जाने वाले रास्ते में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

घाट जाने वाले रास्ते में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

घाट जाने वाले रास्ते में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

घाट जाने वाले रास्ते में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

घाट जाने वाले रास्ते में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

घाट जाने वाले रास्ते में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें