पंचायत उपचुनाव में नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई हैं। इसमें बिलसंडा में प्रधान की हत्या के बाद रिक्त हुए पद पर उनकी पत्नी ओमवती दो प्रत्याशियों के नाम वापसी के कारण निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। अब पूरनपुर के जटपुरा में प्रधान, ललौरीखेड़ा, बिलसंडा में बीडीसी के दो और सातों ब्लाकों में ग्राम पंचायत सदस्य के 100 पदों पर 21 फरवरी को मतदान होगा।
पंचायत चुनाव के बाद जिले में प्रधान व बीडीसी के दो-दो और ग्राम पंचायत सदस्य के 1003 रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए पिछले 14 फरवरी को नामांकन कराए गए थे। जांच के बाद बुधवार को नाम वापसी हुई। इसमें बिलसंडा के गांव नौगवां नवीनगर में प्रधान पद के लिए नामांकन करने वाले तीन प्रत्याशियों में से दो ने नाम वापस ले लिया। इससे यहां मृतक प्रधान रामपाल की पत्नी ओमवती के निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया। वहीं पूरनपुर के जटपुरा में प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। प्रधान के अलावा बीडीसी के लिए बिलसंडा में एक पद के लिए चार नामांकन वापसी के बाद दो नामांकन बचे हैं जिससे यहां दो और ललौरीखेड़ा में एक पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
बरखेड़ा। ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के 249 पदों के लिए नाम वापसी के बाद अब 223 का निर्विरोध निर्वाचन तय है जबकि 28 पद रिक्त रह गए हैं। ब्लाक में अब मात्र आठ पदों पर चुनाव होगा जिसके लिए 17 प्रत्याशी मैदान में हैं।
अमरिया। ग्राम पंचायत सदस्य के 84 पदों के लिए 44 निर्विरोध निर्वाचन हो गए जबकि 24 पद रिक्त रह गए। अब यहां कुल 15 पदों पर चुनाव होगा जिसमें 31 प्रत्याशी मैदान में हैं।
पूरनपुर। पंचायत उप चुनाव में नामाकंन वापसी में जटपुरा मेें प्रधान पद के दो प्रत्याशियों व ग्राम पंचायत लाह में ग्राम पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी ने नामाकंन वापस लिया। आरओ पीके भटनागर ने बताया कि जटपुरा में प्रधान प्रत्याशी गुुंजन व संध्या देवी ने नामाकंन वापस ले लिया अब यहां 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए ग्राम लाह के वार्ड तीन की एक प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ दिया। इससे ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के 49 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है जबकि 15 पद रिक्त हैं। अब मात्र चार पदों के लिए चुनाव होगा।
बीसलपुर। ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के 156 पदों के लिए नामांकन हुए थे। बुधवार को दो नामांकन वापसी के बाद यहां 121 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है जबकि 20 पद रिक्त बचे है। इस पर ब्लाक क्षेत्र में मात्र 15 पदों पर चुनाव होना है।
नाम वापसी के बाद पंचायत सदस्यों की स्थिति
ब्लाक वापसी निर्विरोध रिक्त चुनाव
पूरनपुर 01 49 15 04
मरौरी 04 108 22 18
बरखेड़ा 00 223 28 08
ललौरीखेड़ा 01 106 00 24
अमरिया 04 44 24 15
बिलसंडा 07 136 16 16
बीसलपुर 02 121 20 15