फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर के ओम शर्मा को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार

Sun, 06 Sep 2015 11:03 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव टांडा छत्रपति के उच्च प्राथमिक स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक ओम शर्मा को शिक्षक दिवस पर शनिवार को लखनऊ में राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा गया। बेसिक शिक्षा के प्रदेश के 16 पुरस्कृत होने वाले शिक्षकों में ओम शर्मा जिले से इकलौते शिक्षक है। पुरस्कार पाकर वे गदगद हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी निवासी शिक्षक ओम शर्मा मूलरूप से गांव शेरपुर के निवासी है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी शेरपुरकलां से शुरू हुई। वर्ष 1975 में बीटीसी करने के बाद उन्होंने कई साल तक वकालत की। वर्ष 1998 मेें पहली तैनाती उनकी शाहजहांपुर के निगोही के गांव विकरनपुर के प्राथमिक स्कूल में हुई। उनके पिता भूदर लाल शर्मा भी शिक्षक थे। पीटी, स्काउट में खास दिलचस्पी रखने वाले शिक्षक ओम शर्मा के तैनाती के स्कूल के बच्चों ने कई कार्यक्रमों में भाग लेकर वाहवाही लूटी। टाइगर प्रोजेक्ट को लेकर स्कूली बच्चों ने कई पुरस्कार प्राप्त किए। शिक्षक ओम शर्मा को शनिवार को लखनऊ में हुए सम्मान समारोह में अंगवस्त्र, मेडल प्रदान किया गया। उन्हें 25 हजार रुपये का चेक और परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा का पास दिया गया। लखनऊ से मोबाइल पर उन्होंने पुरस्कृत होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले कभी नहीं सोचा था कि इस पुरस्कार से वे पुरस्कृत किए जाएंगे। हालांकि मेहनत से बच्चों को शिक्षा दी। स्काउट गाइड, विज्ञान प्रदर्शनी, पर्यावरण के लिए बच्चों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें