दिउरिया कला। मधुमक्खियों के हमले में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। भगवान देई पत्नी सुन्दर लाल उम्र 74 वर्ष निवासी ग्राम पकड़िया बिंदुआ घर से शुक्रवार शाम ग्राहक सेवा केंद्र बड़ागांव जा रही थी। रास्ते में मधुमक्खियों ने अचानक कई लोगों पर पर हमला कर दिया। इसमें कई मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। बुजुर्ग महिला भगवान देई को मधुमक्खियों ने घेर लिया। चीखने चिलाने पर भी कोई उनकी मदद को नहीं आया। महिला एक गन्ने के खेत मे घुस गई फिर भी मधुमक्खियों ने उसे नहीं छोड़ा। महिला मधुमक्खी के हमले में घायल हो गई। जब परिवार वालो को खबर हुई तो वह उन्हें घर ले आए। बाद में महिला की मृत्यु हो गई।