फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बैडमिंटन में ओजस, ओम, आयुष और पल्लवी जीतीं

विज्ञापन
पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में बैंडमिंटन प्रतियोगिता में खेलती ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बैडमिंटन में जिले के छह विद्यालयों के बालक-बालिकाओें ने हिस्सा लिया। इसमें ओजस, ओम, आयुष और पल्लवी अपने-अपने वर्गों में विजेता रहीं। सभी विजेता प्रतिभागी अब 27 अगस्त को बरेली में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाएंगे।
विज्ञापन

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें ज्ञान प्रशांत मेमोरियल बालिका इंटर कॉलेज, सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़, सेंट मारिया इंटर कॉलेज, पीलीभीत, आर्य कन्या बालिका इंटर कॉलेज, राम इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय भिलायाखेड़ा के बालक-बालिकाओं ने अंडर-14 अंडर-17 अंडर-19 की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
अंडर-17 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में ओजस ने राहुल को 21-14 से और दूसरे सेमीफाइनल में चरित्र ने आदर्श को 21- 12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में ओजस ने मैच जीता।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में ओम जायसवाल ने धर्म आदित्य को 21 -12, 21- 14 से पराजित किया। अंडर-14 के बालक वर्ग के फाइनल में आयुष ने देव प्रताप को 21-12, 21 -13 से पराजित किया। अंडर-14 बालिका वर्ग फाइनल में दीक्षा ने मानवी को 21-16, 21-15 से पराजित किया।
अंडर-17 फाइनल में बालिका वर्ग में पल्लवी ने फरिया खान को 21-15, 21-14 से हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने किया। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया की चयनित प्रतिभागी 27 अगस्त को बरेली में आयोजित मंडलीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे।

पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में बैंडमिंटन प्रतियोगिता में खेलती खिलाड़ी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें