फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान में देरी होने पर अफसरों को किसानों को देना होगा जवाब: वीएम सिंह

Mon, 02 Nov 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
किसानों को संबो​धित करते किसान नेता वीएम सिंह। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह सोमवार को किसानों की पंचायत में पहुंचे। उन्होंने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर डीसीओ से वार्ता की और किसानों के ब्याज का विवरण मांगा। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी पर ब्याज के भ्रामक आंकड़े पेश करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों की ओर से गन्ना भुगतान, गन्ना भुगतान के ब्याज का 30 वर्षो का विवरण सहित अन्य मांगों को लेकर 18 सितंबर से जिला गन्ना कार्यालय पर धरना दिया जा रहा है। इसके बाद भी किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सोमवार को आयोजित धरना स्थल की पंचायत में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह पीलीभीत पहुंचे। इसके बाद उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों केा अपनी आवाज बुलंद करने की जरुरत है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़े। जिला गन्ना अधिकारी की ओर से किसानों के ब्याज का विवरण भ्रामक तरह से दिया जा रहा है। उन्हाेंने मंच से जिला गन्ना अधिकारी से भी वार्ता की। उन्होंने किसानों की समस्या का निस्तारण करने व किसानों को ब्याज का ब्योरा देने के भी निर्देश दिए है। इस दौरान किसान नेता गुल्लू पहलवान, सियाराम, अरविंद शर्मा, अली शेख, माखनलाल वर्मा, वीरपाल, काला सिंह, असमतुल्ला आदि किसान मौजूद रहे।

किसानों को संबोधित करते किसान नेता वीएम सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें