लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष् एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता करते जिले के पद
जिलाध्यक्ष की अगुवाई में लखनऊ पहुंचे पार्टी पदाधिकारी
पीलीभीत। पीलीभीत सीट से सपा उम्मीदवार के नाम पर मंथन जारी है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों ने लखनऊ प्रदेश कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। उम्मीदवारों के आवेदन पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के बुलावे पर लखनऊ गए थे।
जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया कि पीलीभीत से किसे पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाए इस पर विचार-विमर्श चल रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से जिले के पदाधिकारियों को लखनऊ बुलाया गया था। इस पर वह और अन्य पदाधिकारी मंगलवार को लखनऊ प्रदेश कार्यालय पहुंचे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीदवार चयन के बारे में सबकी राय जानी। मिले आवेदनों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उम्मीदवार के नाम पर मंथन हो रहा है। एक-दो दिन में घोषणा हो सकती है। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में लखनऊ जाने वालाें में पूर्व मंत्री अताउर रहमान, पूर्व मंत्री भगवतशरण गंगवार, नफीस असमद अंसारी, असलम जावेद, अमित पाठक, नरेंद्र मिश्र कट्टर, बालकराम सागर, रूपराम कश्यप, शैलेष शर्मा आदि शामिल रहे।