फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधिकारियों ने किया स्वास्थ्य केंद्र में कायाकल्प एक्सटर्नल असेसमेंट

विज्ञापन
बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा कक्ष का निरीक्षण करते अ​धिकारी । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शाहजहांपुर से आए अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कायाकल्प एक्सटर्नल असेसमेंट किया।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय शाहजहांपुर से आए डॉ. तौकीर नबी और मोहम्मद इमरान खां ने स्वास्थ्य केंद्र के आपातकालीन कक्ष, दवा वितरण कक्ष, प्रयोगशाला, लेबर रूम, दवा भंडार, अधीक्षक कक्ष, चिकित्साधिकारी कक्ष, महिला चिकित्साधिकारी कक्ष, एक्सरे कक्ष, टीकाकरण कक्ष, पल्स पोलियो कक्ष, आवासीय, सफाई, प्रकाश और पेयजल व्यवस्था को देखा।
अधिकारियों ने सभी पटलों पर तैनात मिले डॉक्टरोंं और कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में पूछा। अधिकारियों ने दवा लेने आए मरीजों से भी समस्याएं पूछी। इस निरीक्षण के चलते सभी डॉक्टर और कर्मचारी अपने पटलों पर निश्चित समय पर आ गए थे। निरीक्षण के समय स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार भी पूरे समय मौजूद रहे। टीम प्रभारी मोहम्मद इमरान खां ने निरीक्षण गोपनीय बताते हुए परिणाम बताने में असमर्थता जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें