फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समाधान दिवस में देरी से पहुंचे अधिकारी, परेशान हुए फरियादी

Mon, 09 Jun 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को कई अधिकारी देरी से पहुंचे। ऐसे में इन विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर आए फरियादियों को परेशान होना पड़ा। देरी से पहुंचे अधिकारियों की डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने भी जमकर क्लास ली। कहा कि कार्यशैली बदल लें। फरियादी भटकते न दिखें। कामों को टालने की जगह उन्हें निपटाने पर ध्यान दें।
विज्ञापन

डीएम-एसपी की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 57 शिकायतें आईं। इनमें से महज पांच का ही मौके पर निस्तारण हो सका। डीएम ने कहा कि जन शिकायतों की सुनवाई में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी समय से अपने कार्यालयों व संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचें। दोनों पक्षों को बुलाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों का निस्तारण कराएं और निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें।
विरासत दर्ज करने का काम प्राथमिकता से कराएं। बीएसए को साक्षरता दर में सुधार लाने के निर्देश दिए। डीपीआरओ, डीसी मनरेगा और जिला कार्यक्रम अधिकारी से भी सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन





बीसलपुर में पांच, अमरिया में दो शिकायतें ही निस्तारित
बीसलपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 39 में से पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। अमरिया में एसडीएम मयंक गोस्वामी की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया।
-
पूरनपुर में 16 में पांच शिकायतों का निस्तारण



पूरनपुर। डीडीओ की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 16 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से पांच शिकायतों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार हबीबउर रहमान, नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें