व्यवस्थ्ाा देख्ाते अिध्ाधिकारी
अलविदा की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के बाद अब पुलिस महकमा ईद को लेकर अलर्ट हो गया है। सुरक्षा बंदोबस्त से लेकर अन्य पहलुओं पर व्यवस्थाओं को सुचारू किया जा रहा है। कहीं कोई कमी न रहे, इसके लिए अधिकारियों ने मौका मुआयना कर हकीकत को जाना और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सोमवार को ईद की नमाज ईदगाह में अदा की जाएगी। इसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगा है। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा, सीओ सिटी निशांक शर्मा, कोतवाल देशपाल सिंह, एसएचओ गोपीचंद यादव पुलिस बल के साथ ईदगाह पहुंचे और सुरक्षा समेत अन्य बिंदुओं की जा रही तैयारियों को परखा। बनाए गए प्वाइंट चेक किए गए। इस दौरान कमेटी के लोगों से भी बातचीत कर उनकी सामने आ रही समस्याओं को जाना गया। पालिका प्रशासन को साफ-सफाई, आवारा पशुओं पर रोक और गड्ढे पाटने के निर्देश दिए गए।