फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन

सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के संभावित दौरे को लेकर एक बार फिर से तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं।अब तीन दिन पूर्व राज्यपाल के दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल के दौरे को लेकर बाइफरकेशन पर तैयारियां शुरू। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के संभावित दौरे को लेकर एक बार फिर से तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। सिंचाई विभाग के अफसरों ने बाइफरकेशन और शारदा डैम क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। गेस्टहाउस के साथ पुल पर भी सफाई कर रंगाई-पुताई की जा रही है।
विज्ञापन

राज्यपाल का अगस्त माह में भी दौरा प्रस्तावित हुआ था। तब अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। दौरे के मद्देनजर माधोटांडा क्षेत्र के पास गांव नौजल्हा में व्यवस्थाओं को सुधारा जाने लगा था। लेकिन अंतिम समय में दौरा निरस्त हो गया। अब तीन दिन पूर्व राज्यपाल के दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
राज्यपाल यहां आईं तो बाइफरकेशन व चूका भी जा सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बाइफरकेशन में ब्रिटिश काल के बने खूबसूरत गेस्टहाउस और पुल के आसपास क्षेत्र की सफाई कराई जा रही है। शारदा डैम के जीरो किलोमीटर क्षेत्र में भी मजदूर लगाकर सफाई कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें