पूरनपुर। शिकायत पर गांव गोरा रायपुर में नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व टीम ने चारागाह की पांच बीघा जमीन पर कब्जा को हटवा दिया। जमीन के कुछ हिस्से पर तैयार की जा रही गन्ना फसल को जेसीबी से नष्ट करा दिया गया। कब्जेदार को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी गई।
नायब तहसीलदार ने बताया कि गांव में चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा होने और जमीन के कुछ हिस्से मेंं गन्ना की फसल होने की शिकायत मिली थी। जांच में अवैध कब्जा होना पाया गया। रविवार को राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवा दिया गया। कुछ हिस्से पर तैयार हो गन्ना की फसल जेसीबी से नष्ट करा दी गई। कब्जेदार को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी गई। संवाद