फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फर्जी मार्कशीट से जारी करा लिया दूसरा पासपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। फर्जी मार्कशीट से हजारा थाना क्षेत्र की मनप्रीत कौर ने पहले जारी पासपोर्ट को छिपाकर दूसरा पासपोर्ट दूसरी जन्मतिथि के आधार पर बनवा लिया। जांच के बाद एसपी के आदेश पर दरोगा ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हजारा थाना में तैनात दरोगा विनोद कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि कबीरगंज के पंजाब फार्म निवासी मनप्रीत कौर ने हाईस्कूल की मार्कशीट के आधार पर 19 जून 2018 को पासपोर्ट बनवाया। मार्कशीट में उसकी जन्मतिथि 10 अप्रैल 1995 अंकित थी। इसके बाद कूटरचित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की मार्कशीट के आधार पर पहले पासपोर्ट को छिपा कर दूसरा पासपोर्ट 17 जुलाई 2023 को बनवा लिया। इस मार्कशीट में जन्मतिथि 31 मई 1999 अंकित है। मामला पकड़े जाने पर सीओ ने जांच कर रिपोर्ट एसपी को भेजी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें