फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी पर मंथन करने पहुंचे पर्यवेक्षक

विज्ञापन
कार्यकताओं को संबो​धित करते पर्यवेक्षक हरिओम शर्मा। स्रत्रोत भाजपा कार्यालय
विज्ञापन
जल्द हो सकती है जिला कार्यकारिणी की घोषणा
विज्ञापन

पीलीभीत। गोकुल प्रसाद मौर्य को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब जिला कार्यकारिणी घोषित करने को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मंगलवार को भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों के नाम चयन करने को लेकर पर्यवेक्षक हरिओम शर्मा पीलीभीत पहुंचे।
विज्ञापन


मंगलवार को पूरनपुर मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री व पीलीभीत जिला कार्यकारिणी पर्यवेक्षक हरिओम शर्मा पहुंचे, जहां नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने उनको फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पर्यवेक्षक हरिओम शर्मा ने बारी-बारी पदाधिकारियों से बातचीत कर उनके पूर्व में कार्यकाल की समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रभारी गुलशन आनंद, जिला महामंत्री दिनेश पटेल, लेखराज भारती, अमित बाल्मीकि, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, स्वामी प्रवक्तानंद, विधायक बाबूराम पासवान सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें