फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना पर झूमे श्रोता

विज्ञापन
पीलीभीत के बेनहर प​ब्लिक स्कूल में आयोजित सिटी सिंगर क्लब के संगीत कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत क
विज्ञापन
पीलीभीत। सिटी सिंगर्स क्लब की ओर से बेनहर कॉलेज में म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। इस दौरान चंद्रशेखर बाहरी की प्रस्तुति ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना की प्रस्तुति ने श्रोताओं का मनमोह लिया।
विज्ञापन

बांसुरी वादक शैलेंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उरनीत कौर, दिव्या मित्रा और डॉक्टर एस के मित्रा, कृपा दीक्षित, डॉ. प्रदीप सक्सेना, नन्हे बांसुरी वादक स्तुत्य मिश्रा, अंजू सिंह, गौरव अग्रवाल, मंजू सिंह, क्लब के सेक्रेटरी अमित शेखर, रंजीत सहमी, संजीव सक्सेना और शिवी सक्सेना, निखिल अग्रवाल, डॉक्टर अमित कात्यान, याशी गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह, क्लब के अध्यक्ष डॉ. एस के मित्रा, संदीप सिंह, श्रीनिका सक्सेना, रविंद्र सिंह सलूजा, मुदित अग्रवाल, ज्ञानेश शुक्ला ने अपनी प्रस्तुति दीं।
सुपरस्टार सिंगर कॉम्पटीशन से ख्याति अर्जित करने वाले क्षितिज सक्सैना, संजीव पाराशरी ने भी गीत गाए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पूरनपुर के संदीप खंडेलवाल की व्हिसलिंग रही। संचालन अनिल अरोरा तो आभार क्लब के अध्यक्ष डॉ एस मित्रा ने व्यक्त किया। क्लब संचालन में विशेष योगदान के लिए डॉ परविंदर सिंह सहमी, डॉ. रंजीत सहमी, डॉ. प्रदीप सक्सेना, अशोक सक्सेना, पंकज सक्सेना और डॉ एसपीएस संधू को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तयशुदा वक्त पर पहुंचने पर अंजू सिंह, अनिल सिंह, डॉक्टर एस के मित्रा, दिव्या मित्रा, चंद्रशेखर बाहरी और उनकी पत्नी को विशेष पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें