पीलीभीत। टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली निक्षय पोषण सहायता राशि का भुगतान जिले में अटक गया है। दिसंबर 2025 के बाद से करीब 5500 मरीजों को पोषण राशि नहीं मिल सकी है। पहले बजट की कमी के कारण भुगतान रुका रहा। बजट मिलने के बाद स्पर्श पोर्टल 2.0 पर डेटा अपडेट न होने से भुगतान की प्रक्रिया फिर अटक गई। अब आवंटित बजट भी समाप्त हो चुका है। ऐसे में कई मरीज इलाज पूरा करने के बाद भी पोषण राशि के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। समय से आर्थिक सहायता नहीं मिलने से गरीब मरीजों के पोषण पर असर पड़ रहा है। सीएमओ डॉ. बीसी पंत ने बताया कि शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है। जल्द ही मरीजों के खातों में राशि भेजी जाएगी। संवाद