फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खटीमा जंगल मार्ग पर वनकर्मियों ने चलाया सफाई अभियान

Tue, 06 Oct 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
खटीमा जंगल मार्ग पर वनकर्मियों ने चलाया सफाई अभियान। स्रोत​ विभाग
विज्ञापन
माधोटांडा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज की टीम ने सोमवार को खटीमा जंगल मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। रेंजर सहेंद्र यादव के नेतृत्व में वनकर्मियों ने लालपुल तक सड़क के दोनों ओर बिखरी पन्नी, प्लास्टिक, बोतलें समेत अन्य कचरा एकत्र किया। इसे कूड़ेदान में डाला गया। अभियान में पीटीआर कर्मचारियों के साथ टाइगर रिजर्व के गाइड और चालक भी शामिल रहे। टीम ने जंगल क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों से भी कूड़ा खुले में न फेंकने की अपील की। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि प्लास्टिक और अन्य कचरा वन्यजीवों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जंगल को स्वच्छ रखने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रखने की बात कही गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें