एसएस स्कूल ऑफ नर्सिंग में हुए
वार्षिकोत्सव व शपथग्रहण समारोह में जीएनएम व एएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं
को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
नर्सिंग
कॉलेज में रविवार देर शाम शुरू हुए समारोह का शुभारंभ डॉ. केएन तिवारी ने
मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। जीएनएम द्वितीय व
तृतीय वर्ष की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पूर्णिमा, रिंका,
तबस्सुम ने गुड़िया नाटक का मंचन किया।
सरिता, पूनम, प्रज्ञा, अंजू ने
सालसा नृत्य, हरिप्रिया, नेहा, शीतल, देवेश्वरी ने सपना नाटक का मंचन,
श्वेता, रजविंदर, नेहा, रमनदीप, नीलम ने पंजाबी डांस, कुसुमा, नीरज,
प्रियंका, अनुराधा ने अनपढ़ नाटक का मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस
दौरान डॉ. केएन तिवारी ने जीएनएम व एमएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं को शपथ
दिलाई।
इससेे पूर्व निदेशक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने टापर्स व खेलकूद
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।
उन्होंने छात्राओं को क्लीनिकल पोस्टिंग, खेलकूद समेत अन्य कार्यक्रमों में
बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। एडमिनिस्ट्रेटर चारू अग्रवाल ने
प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य देवी माया आर, डॉ.
प्रांजल अग्रवाल, डा. नेहा अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, डॉ.
ज्ञान प्रकाश, डॉ. रश्मि चौधरी, डॉ. एसके अग्रवाल, ममता तिवारी आदि मौजूद
रहे।