फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस का कार्रवाई से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में नर्सिंग की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन छात्रा की आत्महत्या के पीछे कोई खास वजह नहीं बता सके। उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस से कोई कार्रवाई से भी इंकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड शिक्षक नेतराम राठौर की 19 वर्षीय पुत्री माया रूपपुर कमालु गांव स्थित एक कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। माया भी उनके साथ कमरे में गई। परिवार वालों के सो जाने के बाद किसी समय युवती ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई। वहां दुपट्टे का फंदा बनाकर लोहे के पिलर से लटककर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह परिवार वालों ने जागने पर माया को नदारद देखा तो उसकी तलाश शुरू कर दी। ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे तो फंदे पर माया का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। चीख पुकार मचने पर काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। परिजन से खुदकुशी को लेकर बातचीत की गई। सभी ने युवती के आए दिन बीमार रहने की बात कही और इसी के चलते परेशान होकर खुदकुशी का अंदेशा जताया। मृतका आठ भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। सीओ सिटी ने बताया कि परिजन कानूनी कार्रवाई नहीं कराना चाहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पड़ताल कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई के निर्देश सुनगढ़ी पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें