कोर्ट के आदेश के सवा साल बीत जाने के बाद भी न्यूरिया पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज नहंी की है। इस पर पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी देकर न्यूरिया पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव चौड़ाखेड़ा निवासी गुलजारी लाल ने कोर्ट में अर्जी देकर आरोप लगाया था कि 17 जुलाई 2014 को शाम सात बजे नेतराम, देवकुमार, हेमराज, लाखन और दयाराम ने घर में घुसकर मारपीट की। तमंचे से फायरिंग की और घरेलू सामान तहस नहस कर दिया। इस अर्जी की सुनवाई के बाद 20 अगस्त 2014 को एसीजेएम कोर्ट नंबर तीन ने एसओ न्यूरिया को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने और एक सप्ताह के अंदर कोर्ट में रिपोर्ट देने का आदेश दिया। पीड़ित गुलजारी लाल ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि न्यूरिया पुलिस आरोपियों को बचा रही है और अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसीजेएम सुरेंद्र कुमार पासवान ने एसओ न्यूरिया से इस मामले में डिटेल रिपोर्ट तलब की है। समझ जाता है कि न्यूरिया पुलिस पर इस मामले में कार्रवाई तय है।