पलिया सीएचसी के वार्ड में भर्ती बुखार के मरीज।
पलियाकलां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुखार व प्लेटलेट्स कम होने वाले मरीजों की संख्या घटती नहीं दिख रही है।
सीएचसी के वार्डों का आलम यह है कि दो वार्ड पूरी तरह से फुल हैं। इनमें पड़े 16 बेड पर मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों को बुखार, जुखाम व प्लेटलेट्स कम होने की शिकायतें हैं। डाॅक्टरों का कहना है कि डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद भी प्लेटलेट्स कम होने की समस्या बुखार में आ रही है, जिसको लेकर मरीजों का डेंगू स्तर से ही इलाज किया जा रहा है। आज विजयादशमी का अवकाश होने पर भी वार्डों में मरीज भर्ती मिले और इमरजेंसी डाॅक्टर उनकी निगरानी करते रहे। संवाद