बिलसंडा। मलेरिया के मरीजों की संख्या में रोज ही इजाफा हो रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जांच की तो छह मरीज और मिले। गांव बिलहारा में पांच एवं ढकरिया में एक मरीज और मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या 104 हो गई है ।
गांव में रोजाना मिल रहे मलेरिया के मरीज स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। लगातार गांव में चल रही जांचों के बाद प्रतिदिन मलेरिया के नए मरीज सामने आ रहे हैं। संवाद