रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय व स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का रविवार को शुभारंभ हो गया।
रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर बिलगवां व भूड़ गौटिया में लगा। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना ने किया। उन्होंने दोनों इकाईयों की छात्राओं से सामाजिक समस्याओं के प्रति चेतना और जागरूकता उत्पन्न करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य व सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक करने की अपील की। दोनों इकाइयों की टोलियों का गठन किया गया। गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में शगुफी, आशी, अंजली राना, अंशु शर्मा, बबली, भावना, अजमी, अंबिका गुप्ता, आकांक्षा सक्सेना, बुशरा खान, हिमानी, अमरीन आदि छात्राओं ने भाग लिया। शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नगेंद्रपाल व डॉ. ब्रिजेश कुमार राठी की देखरेख में लगाया गया। इस मौके डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा, लक्ष्मीकांत शर्मा, ग्राम प्रधान गंगा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
स्प्रिंगडेल कॉलेज का सात दिवसीय एनएसएस शिविर गौहनिया गांव में लगा। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. मुस्तफा अली ने किया। विषय विशेषज्ञ डॉ. इलियास अहमद ने साक्षरता व शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर के पहले दिन शिविरार्थियों का उद्देश्य सामाजिक स्तर पर लोगों में साक्षरता एवं जागरूकता फैलाना था। गांव में साक्षरता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान ग्रामीणों को शिक्षा, सफाई एवं रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। शिविरार्थियों ने साक्षरता संबंधी स्लोगन भी दीवारों पर लिखे। इस मौके पर हिमानी विष्ट, विजय गंगवार, राजेंद्रपाल, विशाल दुआ आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी राजीव जोशी ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन बैकिंग सेवा, तीसरे दिन कौशल विकास, चौथे दिन स्वास्थ्य, पांचवें दिन कंप्यूटर चेतना, छठे दिन मतदाता जनजागरण के विषय में जागरूक किया जाएगा।