फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ एनएसएस कैंप समाप्त

Sat, 26 Dec 2015 11:22 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में चल रहा सात दिवसीय एनएसएस शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शनिवार को समापन हो गया। वहीं जीजीआईसी की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश किया।
विज्ञापन

रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में शनिवार को हुए समापन समारोह का शुभारंभ रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनवीर सिंह ने किया। उन्होंने दोनों इकाईयों की छात्राओं को अपने समुदाय के प्रति संवेदनशील रहने और समुदाय की समस्याओं के समाधान में अपना योगदान सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान शिवि, मैमूना, हिरा, मरयम, उन्नति, गुंजन, रिफा, रेखा, नेहा, रश्मि, नाजिश, ज्योति, सेजल आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान शिविर में किए गए कार्यों को भविष्य में निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना, डॉ. बीके राठी, डॉ. नगेंद्रपाल, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. प्रमिला शर्मा, डॉ. नरेंद्र बत्रा, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इधर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के गांव नौगवा पकड़िया में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान छात्रा प्रियंका, मोनिका, दामिनी, कामिनी, मुस्कान आदि ने ग्रामीणों को शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण करने का संदेश दिया। डॉ. शुचि गुप्ता ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी मंजू रानी, प्रिया गुप्ता, डॉ. पुष्पाजंलि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें