फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुबह नौ बजे से खुलेंगे सरकारी कार्यालय

Wed, 26 Apr 2017 10:05 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर अब सरकारी कार्यालय सुबह नौ बजे से खुलेंगे। शासनादेश आते ही डीएम की ओर से भी आदेश जारी कर दिया है। यानी अधिकारी सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच अपने कार्यालय में बैठकर जनसमस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसुनवाई को और प्रभावी बनाने के निर्देश देकर सरकारी कार्यालयों के कार्य समय में बदलाव किया है। अब सरकारी कार्यालय सुबह 10 बजे के स्थान पर सुबह नौ बजे से खुलेंगे। यह शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासन के आदेश पर बुधवार को डीएम मासूम अली सरवर ने इसका निर्देश सभी विभागों को भिजवा दिया है। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी सुबह नौ बजे से 11 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनसमस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने बताया कि जनसमस्याओं की सुनवाई एवं निराकरण के साथ ही उसकी पाक्षिक रिपोर्ट तैयार करें। इसकी प्रत्येक माह की 15 एवं माह की अंतिम तारीख को समीक्षा की जाएगी।

जिले से बाहर रहने वालो को होगी दिक्कत 
नियमानुसार सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को मुख्यालय पर ही रहना चाहिए, लेकिन पीलीभीत एवं पूरनपुर में तैनात बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी बरेली से आते जाते हैं। ये अधिकारी व कर्मचारी ट्रेनों के समय कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन कार्यालय के कार्य समय में परिवर्तन से इन लोगों को दिक्कत होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें