फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले में बनेगा मॉडल स्मार्ट गांव

Fri, 03 Mar 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में एक ऐसे गांव की परिकल्पना जल्द साकार हो सकती है जिसमें बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा की बेहतर व्यवस्थाएं, बैंक, टेलीफोन, सोलिडवेस्ट मैनेजमेंट सहित सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। जीं हां हम बात कर रहे हैं मॉडल स्मार्ट गांव की। शासन ने इसके लिए बार्डर क्षेत्र के पांच से 10 किमी क्षेत्र में आने वाले किसी एक गांव को चिह्नित प्रस्ताव मांगा है। शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के साथ ही अब शासन ने मॉडल स्मार्ट गांव बनाने की भी तैयारी की है। बार्डर ऐरिया डेवलेपमेंट के तहत बनने वाले इस गांव को सभी सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। गांव की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही छात्रों शिक्षित करने, बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास एवं अन्य योजनाओं के तहत प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने, अक्षय ऊर्जा, टेलीफोन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए किसानों को आय बढ़ाने को उन्नत खेती के सभी संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा। वहीं कूड़ा करकट के निस्तारण के लिए सोलिडवेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लगाने का भी प्रस्ताव है। सभी सुविधाओं से पूर्ण इस स्मार्ट गांव के लिए बार्डर क्षेत्र के किसी गांव को चिह्नित किया जाना है। इसके लिए शासन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर बार्डर क्षेत्र सीमा से पांच से 10 किमी क्षेत्र में आने वाले गांव का प्रस्ताव मांगा है। सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने बताया मॉडल स्मार्ट गांव के लिए शासन से प्रस्ताव मांगा गया है। इसके लिए बार्डर गांव को चिन्हित करने की कार्रवाई चल रही है। शीघ्र प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें