फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घने कोहरे में हाईवे पर ट्रक में घुसी रोडवेज बस, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी (गाजियाबाद)। एनएच-नौ पर मंगलवार तड़के करीब तीन बजे घने कोहरे के कारण हाईवे पर जमजम होटल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस सवार चार सवारी और दो चालक व एक परिचालक घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के टनकपुर डिपो की बस जयपुर से सवारी लेकर उत्तराखंड जा रही थी। एसीपी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया कोहरे के कारण हादसा होना प्रतीत हो रहा है। हादसे में बस सवार उत्तराखंड निवासी पूरन सिंह रावत, ध्यान सिंह, अमरोहा निवासी राहुल सिंह, सितारगंज निवासी अतीक अहमद समेत बस चालक पीलीभीत निवासी मुहम्मद मोमीन, बिलासपुर निवासी संतोष सिंह और परिचालक रवींद्र मुरारी घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें