फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक में फंसी जाकेट, चालकों मेंं मारपीट

विज्ञापन
पूरनपुर के ब्लॉक चौराहा पर जाम के दौरान मारपीट करते लोग । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। जाम के दौरान बाइक पर रखे लोहे के जाल में जैकेट फंसने के विवाद पर दो पक्षों में सरेराह मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने मारपीट कर रहे लोगों को बमुश्किल समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


मंगलवार को धूप निकलने से लोगों ने दिन मेंं ठंड से राहत महसूस की। स्कूल, कॉलेज खुलने पर बाजार में भीड़ रही। इसको लेकर नगर के ब्लाॅक रोड, स्टेशन रोड, कोतवाली रोड पर स्टेट बैंक शाखा, सीएचसी के समीप बाजार रोड पर सीमेंट रोड मोड़ पर कई बार जाम लगा।
ब्लाॅक चौराहा पर जाम लगने पर लोगों को आवागमन मेंं भारी असुविधा हुई। जाम के दौरान एक बाइक सवार की बाइक पर लदे मुर्गी बंद करने के लोहे के जाल में पहले निकलने की होड़ में दूसरी बाइक सवार की जाकेट फंस गई। इस पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को बमुश्किल अलग-अलग कर समझा कर शांत किया। तब कहीं जाम में फंसे लोग निकल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें