फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब 30 जनवरी तक चलेगी टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन

Fri, 29 Sep 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए इज्जतनगर मंडल में विशेष गाड़ियों के संचलन की अवधि का विस्तार किया गया है। इनमें टनकपुर से चलने वाली 05062 टनकपुर-मथुरा विशेष गाड़ी भी शामिल है।
विज्ञापन

इसके संचलन की अवधि का विस्तार 30 जनवरी 2024 तक कर दिया गया है। यह गाड़ी टनकपुर से 04.30 बजे के स्थान पर 04.45 बजे चलाई जाएगी। मथुरा से चलने वाली 05061 मथुरा जं.-टनकपुर विशेष गाड़ी के संचालन अवधि का विस्तार भी 30 जनवरी 2024 तक कर दिया गया है। यह गाड़ी मथुरा जं. से 13:45 बजे के स्थान पर 16:45 बजे चलाई जाएगी। अवधि विस्तार के दौरान 05062 टनकपुर-मथुरा जं. विशेष गाड़ी मथुरा कैंट पर यात्रा समाप्त करेगी एवं 05061 मथुरा जं.-टनकपुर विशेष गाड़ी मथुरा कैंट से चलाई जाएगी। मथुरा जं.-मथुरा कैंट के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ियों का मार्ग, ठहराव, समय एवं रैक संरचना पूर्ववत रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें