फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धूमधाम से किया गया गणपति का विसर्जन, उड़ा अबीर-गुलाल

Fri, 29 Sep 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में निकाली गई मूर्ति विसर्जन यात्रा । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहे गणेश उत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। भक्तों ने विसर्जन यात्राएं निकालीं। इस दौरान भक्तों ने गुलाल की होली खेली और भजनों पर थिरकते रहे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

युवा जाग्रति मंच के तत्वाधान में शिव शक्ति बरात घर में एवं राजाबाग में कॉलाेनीवासियों की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा था। बुधवार रात भव्य झांकियों के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार दोपहर पूजा अर्चना करने के बाद विसर्जन यात्रा की शुरुआत हुई।
यात्रा सुनगढ़ी थाना होते हुए स्टेशन रोड, गैस चौराहा, चावला चौराहा,मुख्य बाजार, ड्रमंडगंज चौराहा, धुनों वाले चौराहा, आयुर्वेदिक कालेज चौराहा होते हुए ब्रहमचारी घाट पहुंची। विसर्जन यात्रा में अबीर गुलाल की होली खेली गई और भक्त विभिन्न भजनों पर झूमते रहे। घाट पर नगर पालिका की ओर से बनाए गए अस्थाई तालाब में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

शहर में निकाली गई मूर्ति विसर्जन यात्रा । संवाद

शहर में निकाली गई मूर्ति विसर्जन यात्रा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें