फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब 18 जून से स्कूलों में होगी पर्यावरण संबंधित गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विश्व पर्यावरण दिवस पर बेसिक स्कूलों में अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नए सिरे से आदेश जारी किया गया है। पूर्व में यह कार्यक्रम पांच से 12 जून के बीच होना था। लू चलने और अधिक गर्मी के कारण इसका विरोध हुआ। इसके बाद इसे टाल दिया गया था।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस (पांच जून) को लेकर शासन ने बेसिक स्कूलों में 12 जून तक अलग-अलग दिनों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने के आदेश जारी किए थे। इस आदेश का पूरे प्रदेश के शिक्षक नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया था। कहा था कि इस समय अवकाश चल रहा है। साथ ही गर्मी और लू के कारण समस्या हो जाएगी।
विरोध के चलते शासन ने इस कार्यक्रम को टाल दिया था। अब शासन ने इसको लेकर नए सिरे से कार्यक्रम को तय कर आदेश जारी किया है। नए जारी आदेश में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में यह कार्यक्रम 18 से 25 जून तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि कार्यक्रम स्कूल समयावधि में अंतिम एक घंटे में किया जाए। छात्रों के बीच उर्जा और पानी की बचत के अलावा पर्यावरण से संबंधित क्रियाकलापों को कराया जाए। इसमें खंड शिक्षाधिकारी के अलावा ग्रामीण और विभाग के जिम्मेदाराें की मौजूदगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें