फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब गांव में तेंदुए के बाद पहुंचा भालू, ग्रामीणों में अफरातफरी

विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र में आग के बाग में चहलकदमी करता भालू। स्राेत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
गोशाला कर्मचारी ने बनाया वीडियो, सामाजिक वानिकी टीम ने पहुंचकर शुरू की निगरानी
विज्ञापन

गजरौला। ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई में बुधवार को पंचायत सचिवालय के बाहर आम के बाग में जंगली भालू दिखाई देने से अफरातफरी रही। हालांकि वन्यजीव के कहीं चले जाने से उसे पकड़ने का प्रयास नहीं किया जा सका।
पंचायत सचिवालय के समीप स्थित आम के बाग में गोशाला भी बनी हुई है। बुधवार को गोशाला में एक कर्मचारी मौजूद था। इसी दौरान उसकी नजर बाग में घूम रहे भालू पर पड़ी। अचानक भालू दिखाई देने से कर्मचारी भी सहम गया। उसने सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए मोबाइल से भालू का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भालू के गांव के आबादी क्षेत्र के नजदीक दिखाई देने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग बच्चों और मवेशियों को लेकर सतर्क हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि क्षेत्र में भालू के आने की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। आसपास के लोगों को सतर्क रहने और भालू दिखाई देने पर उसके नजदीक न जाने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें