फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच एडीओ पंचायत को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग अभियान में पांच ब्लॉकों की स्थिति चिंताजनक
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले में संचारी रोग अभियान को लेकर लापरवाही जारी है। ऐसे में डीपीआरओ ने जिले के पांच एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
जिले के सात ब्लॉकों में 720 ग्राम पंचायतें हैं। बारिश से पूर्व शासन स्तर से संचारी रोग अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है। इसके तहत गांवों में सघन स्वच्छता अभियान, नालियों की सफाई और एंटी लार्वा व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाना अनिवार्य है। डीपीआरओ कार्यालय की ओर से जिले के सातों ब्लॉकों के एडीओ पंचायत और सचिवों को इसके लिए पूर्व में ही दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कार्यों में लापरवाही देखने को मिली। हाल ही में डीपीआरओ द्वारा अभियान की प्रगति की ब्लाॅकवार समीक्षा की गई। जिसमें सामने आई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने पांच एडीओ पंचायत को नोटिस दिया है। इसमें अमरिया, मरौरी, बीसलपुर, ललोरीखेरा और पूरनपुर के एडीओ शामिल हैं। नोटिस जारी करते हुए इन्हें संचारी रोग अभियान में व्यापक प्रगति लाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें