फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सातों ब्लॉकों के 51 सचिवों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आदेशों का पालन न करने पर सातों ब्लॉकों के 51 सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। इन सभी सचिवों से पंचायत भवन व सचिवालय संबंधी करीब 41 बिंदुओं पर सूचना मांगी गई थी। इसके बाद भी अफसरों के आदेश का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड पर जिले की वास्तविक प्रगति जानने के लिए जिले सातों ब्लॉकों के सचिवों से 41 बिंदुओं पर सूची मांगी गई थी। इसमें अधिकांश सचिवों की ओर से अफसरों के आदेश पर सूची उपलब्ध करा दी गई। इसके बाद भी इसमें अमरिया ब्लॉक के नौ सचिव, बरखेड़ा ब्लॉक के सात, बिलसंडा के पांच, बीसलपुर के पांच, ललौरीखेड़ा के छह, मरौरी ब्लॉक के 11 और पूरनपुर ब्लॉक के आठ सचिवों ने विभाग को सूचना उपलब्ध नहीं कराई, जबकि यह डाटा सीधा सीएम डैशबोर्ड से जुड़ा हुआ होता है। इसके बाद भी पंचायत सचिवों की ओर से लापरवाही की गई। लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने सभी पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि लापरवाही मिलने पर सभी पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। इसके बाद उन विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें