फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संचारी रोग अभियान में 11 पंचायत सचिवों को जारी हुआ नोटिस

Sun, 19 Jul 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संचारी रोग अभियान में ग्राम पंचायतों में बेहतर कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद भी ग्राम पंचायतों में कामकाज को प्रभावी ढंग से नहीं किया जा रहा है। ऐसे में समीक्षा के दौरान 11 से अधिक पंचायत सचिवों की लापरवाही सामने पर उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। डीपीआरओ की ओर से ऐसे में सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए कि वह लोग अपनी ग्राम पंचायतों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था कराएं। साथ ही दवा आदि छिड़काव कराएं। जिससे ग्राम पंचायतों में संक्रामक बीमारी न फैल सके। संचारी रोग अभियान की विभागीय स्तर से समीक्षा भी की जा रही है।
शनिवार को हुई समीक्षा के दौरान कई ग्राम पंचायतों की हालत बेहद खराब मिली। डीपीआरओ ने पूरनपुर ब्लॉक के मंजुल मिश्रा, विजय पासवान, सुबोध कुमार, अतुल कुमार अमरिया के लालबहादुर मौर्य, मानेंद्र, बीसलपुर ब्लॉक के नूरुद्दीन, संतोष कुमार, राहुल कुमार, पुष्कर राना, रितेश शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि वह लोग अपनी ग्राम पंचायतों में संचारी रोग अभियान के तहत बेहतर ढंग से कार्यों को कराएं। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि लापरवाही मिलने पर पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें