फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लेटलतीफ अफसर-कर्मचारियों को नोटिस, सुधार न होने पर होगी कार्रवाई

Thu, 16 Oct 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। समय से कार्यालय न पहुंचने अफसर और कर्मचारियों को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने नोटिस जारी किया गया है। नियमित जनसुनवाई करने और फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसपर लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह कार्रवाई डीएम ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेने के बाद की है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम के अलावा पूर्ति विभाग, औषधि विभाग के अलावा तमाम विभागों के अध्यक्ष का कार्यालय भी है। जिलेभर के लोग अपनी समस्याओं को लेकर अफसरों के कार्यालयों में पहुंचते हैं। शासन ने भी जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर जनसुनवाई का समय निर्धारित किया है। स्पष्ट आदेश है कि अफसर कार्य स्थल पर सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। अमर उजाला ने अफसरों के कार्यालयों में जनसुनवाई की स्थिति की पड़ताल की तो हकीकत सामने आई थी। डीएम, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा अधिकांश अफसर समय से अपने कार्यालयों में उपस्थित नहीं मिले थे।
कलक्ट्रेट स्थित नाजिर कक्ष, खनन अधिकारी का कार्यालय निर्धारित समय के बाद भी बंद मिला था। जिला पूर्ति अधिकारी भी अपनी कुर्सी से नदारद मिले थे। इसके अलावा खाद्य एवं औषधी विभाग में भी सन्नाटा पसरा मिला था।
विज्ञापन

बुधवार के अंक पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और जनसुनवाई के समय पर कार्यालय न पहुंचने वाले अफसर और कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया। डीएम ने स्पष्ट आदेश दिए कि जनसुनवाई करने और फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यशैली में सुधार न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
जनसुनवाई के समय कार्यालय में समय से उपस्थित न होने पर अफसर- कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनसुनवाई और फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। इसपर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यशैली में सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। - ज्ञानेंद्र सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें