फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वीडियो कांफ्रेंसिंग में न जुड़ने पर चार पंचायत सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। वीडियो कांफ्रेंसिंग में न जुड़ने पर चार पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही तीन कार्य दिवसों में अपना स्पष्टीकरण उपलब्घ कराए जाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

शनिवार को डीपीआरओ रोहित भारती की ओर से केंद्रीय वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत व्यय धनराशि की कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के साथ-साथ अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। अमरिया ब्लॉक के रामप्रकाश, शिखा, बरखेड़ा ब्लॉक के राजा तोमर और पूरनपुर ब्लॉक के विजय राज अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही इनकी ओर से विभागीय अधिकारियों को कोई भी जानकारी भी नहीं दी गई। ऐसे में लापरवाही सामने आने पर डीपीआरओ ने चारों पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में अनुपस्थित रहने पर चारों सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें