पीलीभीत। स्वगणना कार्य में लापरवाही मिलने पर आठ पंचायत सहायकों को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही सभी पंचायत सहायकों से उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिले में सात मई से स्वगणना का कार्य चल रहा है। इसमें पंचायत सहायकों से रोजाना 50 परिवारों का स्वगणना कार्य कराए जाने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर लगातार अफसर की ओर से जूम मीटिंग के माध्यम से निगरानी भी की जा रही है। बुधवार को कार्यों की समीक्षा को लेकर जूम मीत पर समीक्षा की गई। बीसलपुर ब्लॉक की गांव डुक्सी के पंचायत सहायक अरुण कुमार,ललौरी खेड़ा ग्राम पंचायत के कैलाश नाथ, गांव खजुराह की किरण देवी, गांव पिपरा वाले की विमला देवी,गांव गुटेहा की मंजू देवी, गांव निजामदांडी की बिंद्रा देवी, गांव भानदांडी की मोहम्मद नबी और बिलसंडा ब्लॉक के गांव घनश्यामपुर की रश्मि शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया है कि लापरवाही मिलने पर आठ पंचायत सहायकों को नोटिस जारी किया गया है। संवाद