पीलीभीत। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव ढकिया नथा के ओमकार ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र देकर बीएलओ पर उन्हें मृत दिखाकर मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप लगाया था। इसकी वजह पंचायत चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्रामीण का वोट बढ़वाने के साथ ही बीएलओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए पत्र में ग्रामीण ने बताया था कि पंचायत चुनाव में उसने प्रधान पद पर चुनाव लड़ा था। बीएलओ की भाभी भी उम्मीदवार थीं। इसी रंजिश के चलते वोट काटकर उन्हें मृत दिखा दिया। ग्रामीण की शिकायत पर एसडीएम सदर ने जांच की तो वोट नहीं बना था। ग्रामीण के पिता की मृत्यु होने पर उनका वोट काटा जाना चाहिए था, लेकिन ग्रामीण का कट गया था। इस पर ग्रामीण का वोट बनवाने के लिए कहा गया। साथ ही इस लापरवाही पर बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद सीडीओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।