फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गेंद लगने का विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला को पीटा

विज्ञापन
डीएम के पास फरियाद लेकर पहुंची महिला । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बच्चे को गेंद लगने का विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला और उसके बच्चे की पिटाई कर दी। छोटा बच्चा पिटाई से बेहोश हो गया। महिला ने मामले की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

डीएम को दिए पत्र में नकटादाना कॉलोनी की रहने वाली आरती देवी ने बताया कि 16 मार्च की दोपहर दो बजे वह अपने दरवाजे पर बच्चे के साथ खड़ी थी। पड़ोस के ही विजयपाल का लड़का क्रिकेट खेल रहा था। आरोप है कि उसने इतनी जोर से गेंद फेंकी कि उसके बच्चे अभिनंदन राठौर को जा लगी। शिकायत करने पर विपक्षी की पत्नी डंडा लेकर आई और पिटाई शुरु कर दी। बच्चे को भी पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। आरोप है कि हमलावर पास में सरकारी आवास पर अवैध कब्जा कर रहते हैं। पशुओं को पालकर डेयरी का संचालन किया जा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें