फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जुर्माना वसूलने से पहले भट्ठा संचालक को नोटिस जारी

Wed, 02 Aug 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के गांव कैंचूटांडा में ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट के बाद जुर्माना वसूला जाना है। इससे पहले प्रशासन ने भट्ठा संचालक को नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब आने के बाद करीब चार लाख रुपये का जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के गांव कैंचूटांडा स्थित निशा बिक्र फील्ड के गड्ढे में डूबकर चार जुलाई को तीन बच्चों की मौत हो गई थी। मामले में अज्ञात भट्ठा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद कार्रवाई के लिए परिजन लगातार डीएम और मंडलायुक्त के यहां जा रहे थे। डीएम के निर्देश पर खनन अधिकारी और तहसीलदार ने मौके पर जाकर जांच की।
जांच में मानक से अधिक खनन होने की पुष्टि हुई थी। इसकी रिपोर्ट डीएम को दी गई थी। मामले में अब कार्रवाई को आगे बढा़ते हुए भट्ठा संचालक को नोटिस जारी किया गया है। संचालक को जुर्माना देने से पहले साक्ष्य और अपनी बात कहने का मौका दिया गया है। इसके बाद संचालक से करीब चार लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाना है।
विज्ञापन

00
वर्जन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र भेजा गया है। इसके साथ ही भट्ठा संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने पर संचालक से चार लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। पुलिस की जांच अभी जारी है। - सुनील कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें