फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बंदी पर कांग्रेेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Wed, 16 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
प्रदश्‍ाऱ्र्शन
विज्ञापन
देश में बड़े नोटों के प्रचलन पर पाबंदी लगाने पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेसियों ने बैंक के बाहर मुख्य मार्ग पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी की। साथ ही धनराशि निकालने को बैंक व एटीएम पर लाइन में लगे लोगों को चाय पिलाई।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष शकील नूरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे। कांग्रेसियों ने बैंक एवं एटीएम में नकदी लेने को घंटों से लाइन में खड़े  लोगों को चाय वितरित की। साथ ही उन्हें हो रही इस परेशानी के लिए मोदी को जिम्मेदार ठहराया। चाय वितरण के बाद कांग्रेेसियों ने नोट बंदी को प्रधानमंत्री का तुगलकी फरमान बताते हुए इसकी निंदा की और आम आदमी को इससे हो रही परेशान को देखते हुए इस आदेश को निरस्त करने की मांग की। बड़े नोट बंद होने बीमार अपने इलाज को तरस रहे हैं वहीं अपनी बेटियों के हाथ पीले करने में शादी की तैयारियों में जुटे लोग धन की नहीं कर पा रहे हैं। जिससे रिश्ते टूटने के कगार पर पहुंच गए हैं। इसके उलट प्रधानमंत्री झूठी वाह वाही लूटने में व्यस्त हैं। कांग्रेसियों ने नोट बंदी पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस मौके पर नईम हुसैन, मासूम रजा, फैज नूरी, शहबाज उर्फ बंटी, जलील अहमद, जियाउल मुस्तफा, मोहम्मद अजीम, फखरूद्दीन, मोईन सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें